रायबरेली। सिद्धार्थ ज्ञानोदय इंटर कॉलेज बेलाखारा, रायबरेली में वाद–विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने सोशल मीडिया का प्रभाव, प्लास्टिक का प्रयोग, वृद्धाश्रम एवं मोबाइल के उपयोग जैसे समसामयिक विषयों पर प्रभावशाली तर्क प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सर्वेश सर, लक्ष्मी शंकर सर एवं वीरेंद्र सर शामिल रहे।वहीं सिद्धार्थ ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल, बेलाखारा (इंग्लिश मीडियम शाखा) में एनुअल स्पोर्ट्स डे का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुमित सिंह (सीनियर सेक्शन इंजीनियर, रेल कोच फैक्ट्री) एवं विद्यालय संस्थापक ओम प्रकाश जी ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी अवनींद्र जी एवं विद्यालय संचालक अशोक जी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की।इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। बच्चों को संबोधित करते हुए विद्यालय संस्थापक ओमप्रकाश जी ने कहा कि खेलों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है तथा उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है, जो भविष्य में लक्ष्य प्राप्ति में सहायक होती है।कार्यक्रम में प्रधानाचार्या साधना शुक्ला, इंटरमीडिएट के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। प्रतियोगिताओं में विजयी बच्चों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सिद्धार्थ ज्ञानोदय इंटर कॉलेज बेलाखारा में वाद–विवाद प्रतियोगिता
