कितुली मोड़ पर अनियंत्रित लोडर पलटा, पांच घायल — दो की हालत नाजुक

जगतपुर (रायबरेली)। जगतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा कितुली मोड़ के पास बुधवार को एक लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के समय वाहन में पांच लोग सवार थे। दुर्घटना होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीण तुरंत मदद के लिए पहुंच गए।स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस बुलाई गई, जिसके जरिए सभी घायलों को सीएचसी डलमऊ भेजा गया। चिकित्सकों के अनुसार दो घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है, जबकि तीन अन्य की स्थिति स्थिर है। सभी घायल कितुली गांव के निवासी बताए जा रहे हैं, जिनमें रामजीत कुमार सहित अन्य लोग शामिल हैं।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक लोडर डीजे “बाला जी” का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial