रायबरेली पुलिस का एक्शन: फायरिंग करने वाला बदमाश मुठभेड़ में घायल, चार आरोपी गिरफ्तार

रायबरेली (एनपीआर नेटवर्क)। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत ऊंचाहार थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। एनटीपीसी के पीछे इलाके में पुलिस को सूचना मिली थी कि दीन मोहम्मद के गिरवी रखे ट्रैक्टर को छुड़ाने जा रहे लोगों से हुई लूट में शामिल आरोपी वहां से गुजरने वाले हैं। पुलिस ने चार संदिग्धों को रोका तो बदमाश आशीष पासी ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आशीष के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे अस्पताल भेज दिया।घटना में शामिल तीन अन्य बदमाश—उत्तम उपाध्याय, संदीप और ऋषभ—को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से लूटे गए रुपये और एक अवैध तमंचा बरामद हुआ है।अपर पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा के अनुसार 9 दिसंबर को 1 लाख 10 हजार रुपये और तीन मोबाइल की लूट को अंजाम दिया गया था। आरोपी वारदात के बाद दो बाइक से फरार हुए थे और नई योजना बनाने के लिए नहर किनारे पहुंचे थे। पुलिस की तत्परता से सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial