वरिष्ठ पत्रकार सूरज यादव का आकस्मिक निधन, पत्रकार जगत में शोक की लहर

रायबरेली। जिले के वरिष्ठ पत्रकार सूरज यादव जी का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पत्रकारिता जगत और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।सूरज यादव लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय थे और अपनी निर्भीक तथा निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते थे। क्राइम और प्रशासनिक खबरों पर उनकी विशेष पकड़ थी। उन्होंने जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य किया।उनके निधन पर जिले भर के पत्रकारों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।बताया गया है कि उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक घाट पर पूरे सम्मान के साथ किया जाएगा, जहां बड़ी संख्या में पत्रकार साथी एवं शुभचिंतक उपस्थित रहेंगे।ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और परिवार को इस कठिन समय में धैर्य व साहस दे।

मेराज अली News Plus Report रायबरेली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial