मुख्यमंत्री से मिले रायबरेली के नगर निकाय अध्यक्ष, डलमऊ के सर्वांगीण विकास पर रखे प्रस्ताव

डलमऊ रायबरेली। रायबरेली के नगर निकाय अध्यक्ष संघ के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में शिष्टाचार भेंट कर अपने-अपने निकाय क्षेत्रों में चल रहे एवं प्रस्तावित विकास कार्यों से अवगत कराया। इस दौरान जनहित से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों को स्वीकृति दिलाए जाने का अनुरोध भी किया गया।इसी क्रम में नगर पंचायत डलमऊ अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष स्थानीय निकाय अध्यक्ष संघ, रायबरेली पं. बृजेश दत्त गौड़ ने धार्मिक एवं ऐतिहासिक नगरी डलमऊ के सर्वांगीण विकास हेतु मुख्यमंत्री के समक्ष कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे। इनमें डलमऊ कस्बे में बाईपास निर्माण, कंपोजिट विद्यालय के नव निर्माण, मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम की स्थापना, प्राचीन मठ-मंदिरों के पर्यटन विकास, नमामि गंगे योजना के अंतर्गत महावीरन घाट से तराई घाट तक घाटों के नवनिर्माण, गंगा पुल के समीप पुलिस चौकी भवन, बस स्टॉप व फायर ब्रिगेड भवन का शीघ्र निर्माण, मोहल्ला चौरासी स्थित रामलीला मैदान एवं रामजानकी मंदिर के सांस्कृतिक विकास सहित अन्य जनहित के कार्य शामिल रहे। पं. गौड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री ने डलमऊ के विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि डलमऊ गंगा तट पर स्थित एक धार्मिक नगरी है और भविष्य में वे स्वयं गंगा आरती के अवसर पर डलमऊ आने का प्रयास करेंगे।इस अवसर पर नगर पालिका परिषद रायबरेली अध्यक्ष सत्रोहन सोनकर, परशदेपुर अध्यक्ष विनोद कौशल, लालगंज अध्यक्ष सरिता गुप्ता, महाराजगंज अध्यक्ष सरला साहू, ऊंचाहार अध्यक्ष ममता जायसवाल, बछरावां अध्यक्ष राम, सलोन अध्यक्ष चंद्रशेखर रस्तोगी, नसीराबाद अध्यक्ष मो. अली तथा शिवगढ़ अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. जी.बी. सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial