सरेनी में कांग्रेस का ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, सुधा देवी ने कार्यकर्ताओं को दिलाया सम्मान का भरोसा

सरेनी रायबरेली। कांग्रेस पार्टी का ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सरेनी ब्लॉक में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में ब्लॉक की विभिन्न ग्राम सभाओं के अध्यक्षों का सम्मान किया गया। इसके बाद एसआईआर को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। ब्लॉक अध्यक्ष नीरज शुक्ल ने संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं में एकजुटता पर विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक प्रभारी कामता गौड़ ने किया।
सम्मेलन के दौरान सरेनी विधानसभा की कांग्रेस प्रत्याशी सुधा देवी ने कहा कि किसी भी पार्टी की मजबूती का आधार उसका जमीनी कार्यकर्ता होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी सामंजस्य और एकता के साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। सुधा देवी ने कहा कि लंबे समय से सम्मान की अपेक्षा कर रहे कार्यकर्ताओं को उनका हक और सम्मान दिलाने के लिए वह पूरी मजबूती से काम करेंगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता उन्हें अपना समझें, वह हर कदम पर उनके साथ खड़ी रहेंगी। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial