घर से 100 मीटर पहले दबंगों का कहर: “नेता बन गए हो” कहकर कार सवार युवक पर जानलेवा हमला

रायबरेली। डलमऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत पूरे जनवारन मजरे कंधरपुर निवासी अखिलेश यादव पुत्र स्वर्गीय राम आसरे यादव पर बीती रात जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार अखिलेश यादव देर रात अपनी कार से घर वापस जा रहे थे। जैसे ही वह अपने घर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर पहुँचे, तभी पहले से घात लगाए बैठे आधा दर्जन से अधिक लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि हमलावरों ने “बहुत बड़े नेता बन गए हो” कहकर विवाद शुरू किया और गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरों से पर हमला कर दिया।हमले में अखिलेश यादव को सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। पीड़ित ने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर घटना की तहरीर सौंपी है और आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial