छेड़खानी का विरोध करने पर किशोरी पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

जगतपुर (रायबरेली)। कमालपुर गांव में गुरुवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई जब छेड़खानी का विरोध करने पर एक 14 वर्षीय किशोरी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। जानकारी के अनुसार गांव निवासी पलक निर्मल खाना खाने के बाद घर में अकेली बैठी थी। तभी आरोपी वहां पहुंचा और किशोरी के साथ छेड़खानी करने लगा। किशोरी ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने आपा खोते हुए उस पर चाकुओं से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।किशोरी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल किशोरी को सीएचसी रोहनिया ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial