रायबरेली: SIR अभियान को लेकर समाजवादी पार्टी ने की व्यापक समीक्षा बैठक

रायबरेली (एनपीआर नेटवर्क)। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष बीरेंद्र यादव ने विकास खंड दीन शाह गौरा क्षेत्र के गदागंज में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ विशेष मतदाता पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर एक व्यापक समीक्षा बैठक की। बैठक में सेक्टर प्रभारी, बूथ प्रभारी और क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही।बैठक को संबोधित करते हुए बीरेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार SIR के नाम पर लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला कर रही है। उन्होंने कहा कि योजनाबद्ध तरीके से मतदाता सूची से लोगों के नाम हटाए जा रहे हैं, जिससे आम जनता के वोट देने के अधिकार को समाप्त करने की कोशिश की जा रही है।जिला अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा को कमजोर कर खुद चुनाव आयोग की भूमिका निभा रही है और यह पूरी प्रक्रिया पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) वर्ग के मतदाताओं को मतदान से वंचित करने की साजिश है।बीरेन्द्र यादव ने कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक बूथ पर सतर्कता से निगरानी रखें, घर-घर जाकर मतदाता सूची की जांच करें और किसी भी पात्र मतदाता का नाम कटने न दें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कहीं भी अनियमितता पाई जाती है, तो पार्टी इसे सड़क से लेकर आयोग तक मजबूती से उठाएगी।बैठक के अंत में पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial