बिजली समस्याओं पर कांग्रेस नेत्री की पहल, एसडीओ से मुलाकात कर समाधान की मांग

रायबरेली (एनपीआर नेटवर्क)। डीह विकास खंड में बिजली उपभोक्ता इन दिनों भारी बिलिंग और तकनीकी खामियों से जूझ रहे हैं। इन्हीं समस्याओं को लेकर कांग्रेस नेत्री एवं जिला उपाध्यक्ष किरन देवी बुधवार को उपखंड कार्यालय पहुंचीं और एसडीओ सुरेंद्र कुमार से मुलाकात की।किरन देवी ने बताया कि क्षेत्र में बिना रीडिंग के अधिक बिल भेजे जा रहे हैं, वहीं फाल्ट ठीक होने में अत्यधिक समय लगता है, जिससे उपभोक्ता लगातार परेशान हैं। उन्होंने विभाग से इन समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की।एसडीओ सुरेंद्र कुमार ने सभी शिकायतों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए भरोसा दिलाया कि उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial