रायबरेली (एनपीआर नेटवर्क)। शहर के विवादित डॉक्टर के नर्सिंग होम अवध हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 22 वर्षीय युवक दीपक गुप्ता की मौत हो गई। दीपक गुप्ता, पुत्र संतोष गुप्ता, निवासी मोहम्मदपुर कुचरिया, किडनी में पथरी की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती थे।परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में इलाज में लापरवाही बरती गई, जिससे दीपक की ऑपरेशन के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। नाराज परिजनों ने शव को जेल रोड स्थित अस्पताल के बाहर हाईवे पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया ।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को समझा-बुझा कर शांत कराया। मामले की आगे की जांच जारी है।
रायबरेली: नर्सिंग होम में इलाज के दौरान युवक की मौत, परिजनों ने शव रखकर किया सड़क जाम
