रायबरेली में 207 दिव्यांगों को 35.32 लाख के सहायक उपकरण वितरित

रायबरेली (एनपीआर नेटवर्क)। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार की एडिप योजना के तहत जनपद रायबरेली में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम में सदर विधायक अदिति सिंह, सलोन के भाजपा विधायक अशोक कोरी तथा जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने अमांवां एवं सलोन ब्लॉकों के 207 दिव्यांग लाभार्थियों को लगभग 35 लाख 32 हजार रुपये की लागत से 432 सहायक उपकरण प्रदान किए।शहर के जीआईसी ग्राउंड में आयोजित इस वितरण कार्यक्रम में विशिष्ट आवश्यकता वाले दिव्यांगजन को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, सामान्य ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैशाखी, ब्लाइंड स्टिक, श्रवण यंत्र (कान की मशीन) सहित अन्य उपकरण वितरित किए गए।उपकरणों के वितरण से पूर्व भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) कानपुर के सहयोग से विकास खंड स्तर पर परीक्षण शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमें लाभार्थियों की आवश्यकता के अनुसार सहायक उपकरणों का चयन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial