डलमऊ रायबरेली (एनपीआर नेटवर्क)। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे डलमऊ ब्लॉक परिसर में उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के बैनर तले पंचायत सचिवों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। सचिवों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर सरकार के आदेशों के विरोध में अपना रोष प्रकट किया तथा खंड विकास अधिकारी अशोक सचान के माध्यम से मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपा।संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष रामकुमार रावत ने कहा कि सरकार द्वारा लागू की गई ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली अव्यवहारिक है और इसे तत्काल वापस लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंचायत सचिवों से उनके मूल विभागीय दायित्वों के अलावा अन्य विभागों के कार्य जैसे— एसएआर, फैमिली आईडी, फर्म रजिस्ट्रेशन, ग्राहक सेवा केंद्र से जुड़े कार्य— कराए जा रहे हैं, जो समय और संसाधनों की दृष्टि से संभव नहीं है।उन्होंने स्पष्ट कहा कि इतनी विविध जिम्मेदारियों के बीच ऑनलाइन उपस्थिति देना भी व्यवहारिक नहीं है, इसलिए सरकार से इन अतिरिक्त कार्यों को समाप्त करने की मांग की जा रही है।प्रदर्शन के दौरान राजकुमार रावत, प्रेमचंद यादव, शिवेंद्र यादव, संजय साहू, शशांक गौतम, सुनील कुमार, कुलदीप कुमार, अंकित कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, पूर्णिमा सिंह, मीरा, सुषमा वर्मा, मीनू मिश्रा, जीतेंद्र कुमार सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
डलमऊ ब्लॉक में पंचायत सचिवों का प्रदर्शन, बीडीओ के माध्यम से मुख्य सचिव को भेजा गया ज्ञापन
