रायबरेली। शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन ओवरब्रिज के नीचे की है, जहां अचानक ट्रेन की चपेट में आने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक की पहचान अल्लन घोसी (उम्र करीब 50 वर्ष) के रूप में हुई है, वहीं घायल युवक मेराज (27 वर्ष) निवासी निराला नगर बताया जा रहा है। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और स्थिति कुछ देर के लिए तनावपूर्ण बनी रही।
सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल युवक को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, हादसे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
रायबरेली में दर्दनाक हादसा: वंदे भारत की चपेट में आए दो युवक, एक की मौत
