छेड़छाड़ का आरोप: एसपी के आदेश पर दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

डलमऊ। क्षेत्र की एक महिला ने गांव के दो युवकों पर छेड़छाड़ व जानमाल की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि दो दिन पूर्व आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने यह भी बताया कि इससे पहले आरोपी उसके साथ मारपीट कर चुके हैं। आरोप है कि शिकायत पर पुलिस ने समझौते का दबाव बनाया। मामले में एसपी के हस्तक्षेप के बाद डलमऊ कोतवाली में करन समेत दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाली प्रभारी श्याम कुमार पाल ने मुकदमा पंजीकृत होने की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial