डलमऊ में भारत विकास परिषद का शपथ ग्रहण, शुभम गौड़ को मिली कमान

भारत विकास परिषद डलमऊ शाखा का शपथ ग्रहण, शुभम गौड़ बने डलमऊ

डलमऊ (रायबरेली)।भारत विकास परिषद की डलमऊ शाखा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष नवल किशोर बाजपेई मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने नवगठित टीम को संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप समाज सेवा और संस्कार आधारित कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

समाज सेवा को नई दिशा देने का संकल्प

Is अवसर पर शुभम गौड़ को डलमऊ शाखा का अध्यक्ष बनाया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वे संगठन की विचारधारा को मजबूत करते हुए समाज के हर वर्ग तक पहुंचने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को संगठन से जोड़कर सेवा कार्यों को गति दी जाएगी और क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में काम किया जाएगा।समारोह में सचिव अमरेश पांडे, कोषाध्यक्ष दिलीप बाजपेई सहित कार्यकारिणी सदस्य अनूप तिवारी, नितिन त्रिपाठी, शिव सागर द्विवेदी, शुभम दुबे, नवल जायसवाल व अंबिका कौशल समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।

By Meraj Ali | News Plus Report

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial