रायबरेली। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित बचत भवन सभागार में एलपीजी गैस की आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न एलपीजी गैस एजेंसियों के संचालक, मुख्य विकास अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।बैठक के दौरान जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति, वितरण प्रणाली और उपभोक्ताओं को होने वाली समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने एजेंसी संचालकों को निर्देश देते हुए कहा कि गैस वितरण में पूरी पारदर्शिता बरती जाए और उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिकायत मिलने पर संबंधित एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस अधीक्षक ने भी एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए कि गैस वितरण के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था या कालाबाजारी की शिकायत न आने पाए। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी अनियमितता पाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अधिकारियों ने उपभोक्ताओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए गैस आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया।
गैस आपूर्ति में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: डीएम-एसपी ने एजेंसी संचालकों को चेताया
