रायबरेली में होटल संचालक पर जानलेवा हमला, गला रेतकर नकदी लूट ले गया हमलावर

रायबरेली। सदर कोतवाली क्षेत्र में मामा चौराहे के पास एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एक होटल संचालक पर अज्ञात हमलावर ने जानलेवा हमला किया। हमलावर ने धारदार हथियार से होटल संचालक के गले पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।हमले के बाद आरोपी ने होटल के गल्ले में रखा नकदी लेकर मौके से फरार हो गया। यह वारदात देर शाम की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने घायल होटल संचालक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयानों के आधार पर हमलावर की तलाश में जुटी है। क्षेत्र में लूट और जानलेवा हमले की इस घटना से लोगों में आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial