मोतियाबिंद से जूझ रहे गरीबों को बड़ी राहत, दीपक यादव ने कराया मुफ्त इलाज

रायबरेली। ग्रामीण क्षेत्रों में आंखों की बीमारियों से जूझ रहे गरीब और असहाय लोगों के लिए समाजसेवी दीपक यादव उर्फ़ सोनू ने सराहनीय कदम उठाते हुए बेलहनी बाजार में निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया। आर्थिक तंगी के कारण समय पर इलाज न करा पाने वाले मरीजों के लिए यह शिविर बड़ी राहत साबित हुआ। शिविर का आयोजन सोनू ट्रेडर्स के सहयोग से किया गया, जिसमें सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों की आंखों की जांच की। जांच के दौरान जिन लोगों में मोतियाबिंद या गंभीर नेत्र रोग पाए गए, उनका ऑपरेशन भी पूरी तरह निशुल्क कराने की व्यवस्था की गई है। दीपक यादव ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में आज भी कई लोग अस्पतालों तक नहीं पहुंच पाते और उपचार के अभाव में उनकी आंखों की रोशनी धीरे–धीरे कम हो जाती है। बुजुर्गों में मोतियाबिंद की समस्या अधिक होने के बावजूद आर्थिक स्थिति कमजोर होने से वे इलाज नहीं करा पाते। इसी समस्या को देखते हुए यह चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया है। बेलहनी, लालगंज के मूल निवासी दीपक यादव उर्फ़ सोनू कई वर्षों से क्षेत्र में सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। नल–नाली, सड़क और जल समस्या जैसे मुद्दों को अधिकारियों तक पहुंचाकर समाधान कराने में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है।

स्थानीय लोगों ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीण अंचल के गरीब मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial