बाराबंकी — मुख्यमंत्री योगी ने किसान कल्याण मिशन के तहत कृषक पाठशाला के 8वें संस्करण का शुभारंभ किया

लखनऊ (एनपीआर नेटवर्क)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को जनपद बाराबंकी के ग्रामसभा दौलतपुर में आयोजित प्रगतिशील किसान सम्मेलन में ‘किसान कल्याण मिशन’ के तहत कृषक पाठशाला के 8वें संस्करण का शुभारंभ किया।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने स्थल पर लगाए गए विभिन्न विभागों के कृषि एवं तकनीकी स्टॉलों का निरीक्षण किया और कृषि नवाचार अपनाने वाले किसानों की सराहना की।सीएम योगी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित किया, साथ ही विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को चेक वितरण किया और पात्र किसानों को ट्रैक्टर की चाबियाँ भी सौंपीं।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial