इंस्टाग्राम प्रेम में धोखा: शादी से इनकार पर लड़की ने खाया ज़हर

रायबरेली (एनपीआर नेटवर्क)। इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती एक बड़े मामले में बदल गई, जब दिल्ली की रहने वाली एक मुस्लिम युवती ने शादी से इनकार किए जाने पर जहर खाकर जान देने की कोशिश की। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के कहारों के अड्डे का है, जहां के रहने वाले करन वर्मा ने दिल्ली के पश्चिम विहार की युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की और उससे शादी का वादा किया।लड़की करन के प्यार और वादों पर भरोसा करके अपना घर-परिवार छोड़कर रायबरेली उससे मिलने पहुंच गई। लेकिन यहां करन ने शादी से इनकार कर दिया, जिससे आहत होकर युवती ने जहर खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial