बाउंड्रीवाल गिराने व जान से मारने की धमकी का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

रायबरेली (एनपीआर नेटवर्क)। नसीराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मेदापुर में जमीन विवाद को लेकर दबंगई का मामला सामने आया है। गांव निवासी रामसुख पुत्र छेदीलाल ने आरोप लगाया है कि उनके पड़ोसियों ने एकजुट होकर उनकी बाउंड्रीवाल तोड़ दी और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित के अनुसार रामफेर, रामकुमार, अल्पना, प्रेमा तथा मौजूदा ग्राम प्रधान बृजपाल सिंह पासवान ने मिलकर करीब 20 फीट लंबी और 6 फीट ऊंची बाउंड्रीवाल गिरा दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए गंभीर धमकी दी।रामसुख ने बताया कि वह एसडीएम सलोन की अनुमति से अपने दरवाजे के सामने मिट्टी डालकर जमीन ऊंची करा रहे थे, जिसको लेकर पहले भी विवाद हो चुका है। इसी मामले में उन्होंने थाना नसीराबाद को सूचना दी थी और न्यायालय में मुकदमा भी दाखिल कर रखा है। आरोप है कि उसी रंजिश के चलते बाउंड्रीवाल गिराकर करीब 50 हजार रुपये का नुकसान किया गया।मामले को लेकर पीड़ित एवं ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह से न्याय दिलाने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial