रायबरेली। (एनपीआर नेटवर्क)। सरेनी थाना क्षेत्र के सराय में रविवार को हुए सड़क हादसे में वरिष्ठ पत्रकार अमरेश पटेल उर्फ मिलन गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना होते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बिना देर किए उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) सरेनी पहुंचाया।CHC में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पत्रकार जगत और स्थानीय क्षेत्र में चिंता का माहौल है।स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसा अचानक हुआ और पत्रकार अमरेश पटेल बुरी तरह जख्मी हो गए थे, जिसके बाद तुरंत उन्हें अस्पताल भेजा गया।फिलहाल पुलिस हादसे की जांच में जुटी है। News Plus Report परिवार अमरेश पटेल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है।
वरिष्ठ पत्रकार अमरेश पटेल उर्फ मिलन सड़क हादसे में घायल, हालत नाजुक होने पर रेफर
