दिल्ली प्रदूषण पर राहुल गांधी का हमला — “जहरीली हवा से बच्चे बीमार, लेकिन मोदी सरकार मौन”

एजेंसी (नई दिल्ली)। राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ते हवा के प्रदूषण पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। राहुल गांधी ने प्रदूषण के खिलाफ संघर्ष कर रहीं कुछ महिलाओं से मुलाक़ात की और कहा कि वे सिर्फ अपने नहीं, पूरे देश के बच्चों के भविष्य को लेकर डरी और चिंतित हैं।राहुल गांधी ने कहा कि जहरीली हवा से छोटे-छोटे बच्चे फेफड़ों, दिल और मानसिक बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद केंद्र सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। उन्होंने इसे “भयावह राष्ट्रीय आपदा” बताते हुए कहा कि समय तेज़ी से निकल रहा है और भारत को तुरंत गंभीर चर्चा और निर्णायक कदम उठाने की ज़रूरत है।उन्होंने कहा कि बच्चे साफ हवा के लिए संघर्ष न करें, बल्कि ऐसे भारत में बड़े हों जहाँ उन्हें सेहत, सुरक्षा और आगे बढ़ने का पूरा अवसर मिले।राहुल गांधी के इस बयान के बाद दिल्ली और राष्ट्रीय स्तर पर वायु प्रदूषण को लेकर सरकार की मौजूदा नीतियों पर सवाल फिर तेज हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial