रायबरेली: अंकिल दीक्षित मानव अधिकार सुरक्षा संघ के जिला प्रभारी नियुक्त

रायबरेली। मानव अधिकार सुरक्षा संघ ने रायबरेली जिले में अपनी टीम का विस्तार करते हुए अंकिल दीक्षित को ज़िला प्रभारी नियुक्त किया है। संगठन ने मानवाधिकारों के प्रति उनकी जागरूकता, सामाजिक सक्रियता और जनहित के कार्यों को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। जिला प्रभारी बनाए जाने के बाद अंकिल दीक्षित ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जिले में मानवाधिकारों की रक्षा, जनसमस्याओं के समाधान और पीड़ितों की सहायता के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। संगठन को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में रायबरेली में मानवाधिकार संबंधी गतिविधियाँ और अधिक प्रभावी होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial