किसना डायमंड ग्रुप की मैराथन में सैकड़ों प्रतिभागी, विजेताओं को मिले डायमंड गिफ्ट

रायबरेली। स्वस्थ भारत अभियान एवं पर्यावरण जागरूकता को लेकर किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी कंपनी द्वारा मैराथन का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मैराथन की शुरुआत मोतीलाल नेहरू स्टेडियम से हुई और वहीं पर समापन भी हुआ।
सुबह 7 बजे प्रतिभागी मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में एकत्र हुए। वरिष्ठ सर्जन डॉ. आर.एस. मालवीय ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया। यह मैराथन स्टेडियम से बस स्टॉप, डिग्री कॉलेज चौराहा, महिला थाना होते हुए पुनः स्टेडियम पहुंचकर संपन्न हुई।
इस अवसर पर डॉ. आर.एस. मालवीय ने किसना डायमंड ग्रुप की पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्वस्थ भारत अभियान के लिए कंपनी का यह कदम बेहद सराहनीय है। ऐसे आयोजनों से पर्यावरण जागरूकता के साथ-साथ स्वच्छ भारत अभियान को मजबूती मिलती है।
किसना डायमंड ग्रुप की ओर से मैराथन में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को डायमंड गिफ्ट देने की घोषणा की गई थी। पुरुष वर्ग में प्रथम पुरस्कार इंद्रजीत और द्वितीय पुरस्कार सौरभ कुमार को मिला, जबकि महिला वर्ग में प्रथम पुरस्कार वर्षा सिंह और द्वितीय पुरस्कार शशि को प्रदान किया गया। सभी विजेताओं को डायमंड ज्वेलरी उपहार स्वरूप दी गई।
मैराथन में डॉ. आर.एस. मालवीय, डॉ. गीता सिंह, डॉ. एस.एम. सिंह, डॉ. बीरबल, डॉ. अनुपम दीक्षित, डॉ. राजेश, डॉ. सुनील तिवारी, हरिहर सिंह, राजेश यादव, अशोक शर्मा, पीतांबर सिंह, राकेश सिंह, जितेंद्र सिंह, आलोक गुप्ता, एम.एल. साहू, लक्ष्मीकांत शुक्ला, विवेक सिंह, कामरान, अजय सिंह चंदेल, राजेश शुक्ला, हिमांशु तिवारी, अजय राज सिंह, उपेंद्र सिंह, प्रेम मिश्रा सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।
मैराथन में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों को किसना डायमंड ग्रुप एंड गोल्ड ज्वेलरी कंपनी की ओर से मेडल देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial