डलमऊ (रायबरेली)।राजा डल की नगरी में तीन दिन का शोक मनाने के बाद मस्ती भरे माहौल में रंगों का पर्व होली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आपको बता दें कि होली का पर्व पूरे देश में मनाया जा चुका है लेकिन डलमऊ कस्बा सहित कुछ गांव के लोगों के द्वारा तीन दिन का शोक मनाने के बाद सुभ दिन शुक्रवार को पड़ने पर होली का पर्व डलमऊ कस्बेवासियों व अन्य गांव के कुछ लोगों के द्वारा एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। कस्बे की गलियों और चौराहों पर हवा मेंं उड़ता अबीर और रंगों से सराबोर लोगों को देखकर होली न खेलने वाला व्यक्ति भी नजारा देखकर होली के रंग में रंग गया। कहीं-कहीं पर डीजे की धुन पर थिरकते लोगों ने जमकर होली खेली तो कहीं पर फूलों की होली भी खेली गई। होली के त्यौहार पर लोगों ने आपसी मनमुटाव को दूर कर एक दूसरे को गले लगाया और होली के रंग में डूबते नजर आये। होली के त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए डलमऊ कोतवाल राघवन सिंह सुबह से ही अपने अधीनस्थों के साथ डलमऊ नगर समेत कुछ गांव में अपनी पैनी नजर बनाए हुए थे। देर रात तक लोगों के घरों में एक दूसरे के लोगों का आना-जाना भी लगा रहा।
तीन दिन का शोक खत्म, डलमऊ में जमकर खेली गई होली, गलियों में उड़ा अबीर-गुलाल
