न्यू आदर्श इंटर कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस, मतदान को लेकर छात्र हुए जागरूक

डलमऊ (रायबरेली)।डलमऊ कस्बे के मुराईबाग में स्थित न्यू आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में रविवार को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन उपजिलाधिकारी सत्येंद्र सिंह एवं नायब तहसीलदार वीरेंद्र सिंह की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर 18 से 21 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को मताधिकार के महत्व की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने सभी से शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के लालच या प्रलोभन से दूर रहकर निष्पक्ष मतदान करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान एसडीएम ने विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जिन नागरिकों के नाम मतदाता सूची से कट गए हैं, उन्हें नोटिस प्राप्त हो चुका होगा। ऐसे लोग ब्लॉक कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्या का समाधान करा सकते हैं। साथ ही यह भी कहा गया कि चुनाव के दौरान यदि किसी प्रत्याशी द्वारा सामान या अन्य किसी प्रकार का वितरण किया जाता है तो उसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें।इस मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल हरिओम त्रिपाठी, कानूनगो हरि प्रकाश त्रिवेदी, प्रधानाचार्य राकेश यादव सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial