ग्राम प्रधान को धमकी देने वाले तीन युवकों पर मुकदमा दर्ज

गदागंज (रायबरेली)।
ग्राम प्रधान धमधमा मोबीन अंसारी की शिकायत पर गांव के तीन युवकों के खिलाफ धमकी देने और गाली-गलौज करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।प्रधान ने बताया कि शनिवार को गांव में राजस्व टीम द्वारा भूमि की पैमाइश की जा रही थी, तभी गांव के तीन युवक मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।इस मामले में थाना प्रभारी दयानंद तिवारी ने बताया कि ग्राम प्रधान की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial