डलमऊ (रायबरेली)। बक्शी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की जयन्ती एवं बसन्त पंचमी का कार्यक्रम बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया!कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया गया!तत्पश्चात् विद्यालय के बच्चों द्वारा नेताजी के जीवन पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया! विद्यालय की सीनियर कक्षा के छात्र छात्राओं द्वारा माँ सरस्वती एवं नेताजी की वेशभूषाओं में देशभक्ति के गीतों एवं झांकियों का प्रदर्शन किया गया!विद्यालय में बसन्तोत्सव पर हवन पूजन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया!इस अवसर पर बोलते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या सपना तिवारी ने कहा कि भारत अनेकता में एकता का प्रतीक है,हमें गर्व होना चाहिए कि हम विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के वासी हैं एवं हमारे देश की एकता एवं अखण्डता को अक्षुण्ण बनाए रखना हमारा परम दायित्व है!नेताजी के विचारों को अपने जीवन में अमल में लाने का हमारा परम कर्तव्य है!कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के सीनियर वर्ग के छात्रों द्वारा किया गया!इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
रिपोर्ट_मेराज_अली
