डलमऊ (रायबरेली)। डलमऊ द्वितीय से भावी जिला पंचायत सदस्य एवं युवा समाजसेवी Drx शैलेंद्र कुमार रावत द्वारा ग्राम जहांगीराबाद मोहद्दीपुर में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 100 से अधिक मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान जिन मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन की आवश्यकता पाई गई, उन्हें रायबरेली नेत्र चिकित्सालय में निःशुल्क ऑपरेशन की सुविधा प्रदान की गई। साथ ही ऑपरेशन के लिए आने-जाने की व्यवस्था भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गई। शिविर में सहयोग देने वालों में डॉ. प्रभात जायसवाल, शैलेश यादव, धर्मेंद्र कुमार, आलोक, अरुण गौतम, सुरेश गौतम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने इस जनसेवा कार्य की सराहना की और आयोजकों के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया।
डलमऊ में युवा समाजसेवी Drx शैलेंद्र रावत ने लगाया निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर
