रायबरेली। डलमऊ क्षेत्र स्थित बलीपुर गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी को आड़े हाथों लेते हुए मंत्री ने कहा कि यदि किसी को मुस्लिम वोट चाहिए तो बेटे की शादी मुस्लिम लड़की से कर दो और अगर क्रिश्चियन वोट चाहिए तो बच्चों का नाम क्रिश्चियन नाम रख दो, लेकिन अब देश की जनता इन सब बातों से बहुत आगे निकल चुकी है।
मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बांग्लादेश में हो रही हिंदुओं की हत्याओं को लेकर भी विपक्ष की चुप्पी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इस गंभीर मुद्दे पर विपक्ष का मौन चिंताजनक है और जनता इसका जवाब सही समय पर देगी। वहीं कांग्रेस द्वारा मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत किए जा रहे आंदोलन पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने कहा कि विकसित भारत की जी राम जी योजना को लेकर कांग्रेस भ्रम फैला रही है। उन्होंने कहा कि पहले भी योजनाओं के नाम बदले गए हैं और जी राम जी योजना 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।
डलमऊ में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का विपक्ष पर तीखा प्रहार, बोले— देश अब ऐसे हथकंडों से आगे निकल चुका है
