एसडीएम का एक्शन मोड: सड़क पर उतरते ही ओवरलोड ट्रकों में मचा हड़कंप
डलमऊ (रायबरेल)। डलमऊ-फतेहपुर मार्ग पर बढ़ते जाम और ओवरलोड ट्रकों की समस्या पर शनिवार को प्रशासन सख्त नजर आया। एसडीएम सत्येंद्र सिंह ने औचक निरीक्षण कर खुद सड़क पर उतरकर कार्रवाई की। जांच के दौरान संदिग्ध वाहनों को रोका गया और कागजातों की पड़ताल की गई। अचानक कार्रवाई से ट्रक चालकों में हड़कंप मच गया। नियमों का उल्लंघन करने वाले पांच ओवरलोड ट्रकों को मौके पर ही सीज कर दिया गया। मामले की सूचना आरटीओ विभाग को भेजी गई है। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि नियम तोड़ने वालों पर आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
