क्रिसमस पर फूड सेफ्टी को लेकर चला जागरूकता व निरीक्षण अभियान

रायबरेली (एनपीआर नेटवर्क)। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देश पर क्रिसमस पर्व के अवसर पर फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स के माध्यम से खाद्य सुरक्षा जागरूकता एवं निरीक्षण अभियान चलाया गया। ऊंचाहार, नसीराबाद व सलोन क्षेत्रों में एफएसओ कंचनलता तिवारी और शेफाली रस्तोगी ने व्यापारियों व आमजन को सुरक्षित एवं मानक अनुरूप खाद्य पदार्थों के सेवन के प्रति जागरूक किया। अभियान के तहत बेकरी प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया तथा केक में उपयोग होने वाले अत्यधिक कृत्रिम रंग, फ्लेवर व आर्टिफिशियल प्रॉप्स से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। यात्रियों को भी अमानक खाद्य पदार्थों से होने वाली बीमारियों के प्रति सचेत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial