घरेलू विवाद बना मौत की वजह, जहरीला पदार्थ खाने से 18 वर्षीय युवती की मौत

डलमऊ (रायबरेली)। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के कोरौलीदमा गांव में घरेलू विवाद के चलते एक युवती की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गांव निवासी उमेश कुमार की 18 वर्षीय बेटी का शनिवार को अपने छोटे भाई से मोबाइल फोन को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी, जिस पर परिजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ लेकर पहुंचे। वहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए एम्स लेकर गए, जहां देर शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। डलमऊ कोतवाल राघवन सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial