न्यू आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में पहुँचे शिक्षक विधायक, प्रधानाचार्य राकेश यादव ने पूरे स्टाफ संग किया भव्य स्वागत

रायबरेली (एनपीआर नेटवर्क)। डलमऊ कस्बे के आदर्श नगर स्थित न्यू आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में सोमवार को शिक्षक विधायक डॉ. उमेश द्विवेदी का आगमन हुआ, जहां कॉलेज परिवार ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस विशेष अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य राकेश यादव पूरी तरह आयोजन की कमान संभालते हुए सबसे आगे नजर आए।प्रधानाचार्य राकेश यादव ने अपने संपूर्ण स्टाफ के साथ मिलकर विधायक का माल्यार्पण कर स्वागत किया और शिक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा भी की। राकेश यादव द्वारा किए गए भव्य स्वागत और कॉलेज की अनुशासित व्यवस्था की शिक्षक विधायक ने सराहना की।राकेश यादव ने विधायक को कॉलेज की शैक्षणिक गतिविधियों, बच्चों की उपलब्धियों और चल रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए भविष्य की आवश्यकताओं पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही समाज की वास्तविक नींव है, और इसी लक्ष्य के साथ न्यू आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।कार्यक्रम के दौरान विधायक उमेश द्विवेदी ने शिक्षकों की भूमिका और शिक्षा की महत्ता पर अपने विचार रखते हुए प्रधानाचार्य राकेश यादव तथा स्टाफ के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षक–शिक्षिकाओं और छात्रों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस मौके कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial