नगर पंचायत डलमऊ में श्रद्धा से मनाई गई पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

डलमऊ (रायबरेली)। नगर पंचायत डलमऊ में बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष पंडित बृजेश दत्त गौड़ ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक महान राजनेता, विचारक और लेखक थे, जिन्होंने भारतीय राजनीति में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने बताया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर 1916 को मथुरा जिले के नगला चंद्रभान में हुआ था। शिक्षा पूरी करने के बाद वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े और भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे। बाद में वे जनसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बने।उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा ‘एकात्म मानववाद’ पर आधारित थी, जो समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान पर बल देती है। उनका निधन 11 फरवरी 1968 को मुगलसराय में हुआ था। वक्ताओं ने उनके जीवन, सिद्धांतों और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।इस मौके पर गिरजा शंकर त्रिपाठी, शुभम गौड़, सोहराब अली, संतोष त्रिवेदी, मनोज पांडे, आशीष श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial