गदागंज (रायबरेली)। भगवंतपुर चंदनिहा बनपुरवा गांव के पास स्थित शीतला देवी मंदिर परिसर में शनिवार को उस समय हलचल मच गई जब ग्रामीणों ने एक बड़े अजगर को देखा। अचानक सांप दिखने से लोग मौके पर एकत्र हो गए और इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पाकर वन दारोगा आलोक मणि तिवारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक अजगर को रेस्क्यू किया। बाद में उसे गोविंदपुर माधव जंगल में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया।अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
गदागंज~मंदिर परिसर में दिखा अजगर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
