सीएमओ कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारी पर हमला, चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रायबरेली। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सीएमओ कार्यालय में तैनात प्रशासनिक अधिकारी डॉक्टर देशबंधु पर कार्यालय के ही चालक सुनील द्वारा जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी चालक ने डॉक्टर देशबंधु के साथ मारपीट की और अभद्र व्यवहार किया।घटना से कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान डॉक्टर को चोटें भी आईं। वारदात के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पीड़ित डॉक्टर देशबंधु ने शहर कोतवाली पहुंचकर घटना की लिखित तहरीर पुलिस को सौंपी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी चालक सुनील के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial