रायबरेली। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच ऊंचाहार क्षेत्र के सवैया हसन गांव में मानवता की मिसाल देखने को मिली। पत्रकार व समाजसेवी जुबैर खान ने अपने पिता की 9वीं पुण्यतिथि पर लगभग 500 से अधिक जरूरतमंदों और मदरसा छात्रों को कंबल वितरित कर उन्हें ठंड से राहत दिलाई। यह आयोजन शुक्रवार को उनके आवास पर किया गया।कार्यक्रम के दौरान गांव के गरीब, असहाय, दिव्यांग, विधवा महिलाओं के साथ-साथ मदरसा नईमिया में शिक्षा ग्रहण कर रहे बाहरी छात्रों को प्राथमिकता दी गई। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान दिखाई दी।स्थानीय लोगों ने बताया कि जुबैर खान वर्षों से लगातार समाजसेवा करते आ रहे हैं और यह किसी प्रकार का दिखावा नहीं, बल्कि उनकी नियमित सेवा है। कार्यक्रम में शिक्षक संघ अध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।जुबैर खान ने साबित कर दिया कि सच्ची श्रद्धांजलि सेवा और संवेदना से दी जाती है।
इंसानियत की मिसाल: 9वीं पुण्यतिथि पर जुबैर खान ने 500 जरूरतमंदों को बांटे कंबल
