अनियंत्रित डंपरों का कहर: भाई-बहन की मौत पर सपा ने सौंपा ज्ञापन, 50 लाख मुआवजे की मांग

डलमऊ रायबरेली। क्षेत्र में अनियंत्रित डंपरों से हो रही लगातार दुर्घटनाओं और हाल ही में दो सगे भाई-बहन की मौत के मामले को लेकर समाजवादी पार्टी नेता शुभम लोहिया के नेतृत्व में प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। उपजिलाधिकारी की अनुपस्थिति में तहसीलदार डलमऊ को ज्ञापन देकर पीड़ित परिवार को न्याय और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई। ज्ञापन में बताया गया कि लालगंज मार्ग पर तेज रफ्तार डंपरों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। हालिया घटना में पूरे कुंजन चांदपुर लूक निवासी अंकित कुमार और उसकी बहन सोनम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की माता निराश्रित विधवा हैं और परिवार मजदूरी पर निर्भर था।प्रशासन से मृतक परिवार को ₹50 लाख आर्थिक सहायता, पक्का आवास, एक सदस्य को सरकारी नौकरी और क्षेत्र में डंपरों पर सख्त रोक लगाने की मांग की गई। तहसीलदार ने ज्ञापन स्वीकार कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial