बाराबंकी। हैदरगढ़ थाना क्षेत्र स्थित लखनऊ–सुल्तानपुर हाईवे के बारा टोल प्लाजा पर गुरुवार को उस वक्त हालात तनावपूर्ण हो गए, जब सैकड़ों अधिवक्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रयागराज हाईकोर्ट के अधिवक्ता रत्नेश शुक्ला के साथ टोल कर्मियों द्वारा की गई मारपीट के खिलाफ था। नाराज वकीलों ने टोल के बूम बैरियर तोड़ दिए और हाईवे को पूरी तरह टोल फ्री कर दिया।बताया गया कि बुधवार को फास्टैग बैलेंस को लेकर हुए विवाद में टोल पर तैनात बाउंसरों और कर्मचारियों ने अधिवक्ता की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद अधिवक्ता लामबंद हो गए।स्थिति संभालने के लिए एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने टोल मैनेजर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार नामजद और दस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि हालात अब पूरी तरह नियंत्रण में हैं।
हैदरगढ़ टोल पर हंगामा, अधिवक्ता से मारपीट के बाद वकीलों का शक्ति प्रदर्शन
