रायबरेली (एनपीआर नेटवर्क)। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचार, निर्मम हत्याओं और हिंदुत्व की पहचान को समाप्त किए जाने के विरोध में व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान पर शाम 4 बजे डलमऊ कस्बे के मुराईबाग मुख्य चौराहे पर हिंदुत्व एकता का प्रदर्शन किया गया और जिहाद के क्रूरतम स्वभाव का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया।इस दौरान महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी डलमऊ के माध्यम से सौंपा गया। व्यापारियों ने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दोषियों के विरुद्ध कठोर कदम उठाने की मांग की। इस मौके पर श्याम गुप्ता, दीप नारायण साहू, कुलदीप कुमार, इंदल सोनकर, टेसू दीक्षित सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, पुतला दहन कर सौंपा ज्ञापन
