लखनऊ कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का भव्य स्वागत, संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा

लखनऊ (एनपीआर नेटवर्क)। शनिवार को लखनऊ स्थित कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष अनूप शुक्ला व उपाध्यक्ष श्याम गुप्ता के आगमन पर संगठन पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उनके साथ डलमऊ तहसील अध्यक्ष कुलदीप वैश्य, लालगंज तहसील अध्यक्ष शिव प्रकाश सोनी तथा रायबरेली जिला अध्यक्ष दीप नारायण साहू का भी जोरदार अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम के दौरान फूल-मालाओं से स्वागत कर पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत करने पर चर्चा की। प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम गुप्ता ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि जिले से लेकर तहसील स्तर तक सक्रिय कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं।जिला अध्यक्ष दीप नारायण साहू ने कहा कि आने वाले समय में संगठन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए रणनीतिक रूप से कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial