रोहित शर्मा ने तोड़ा अफरीदी का 10 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड, बने ODI में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

लखनऊ (एनपीआर)। भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एक बार फिर क्रिकेट इतिहास में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज कराया है। रांची में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले वनडे में रोहित ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का दशक पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।रोहित शर्मा अब ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 277 मैचों की 269 पारियों में कुल 352 छक्के जड़कर अफरीदी के 351 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। अफरीदी ने यह उपलब्धि 398 मैच और 369 पारियों में हासिल की थी।रोहित की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से भारतीय क्रिकेट जगत में खुशी की लहर है, वहीं फैंस लगातार उन्हें सोशल मीडिया पर बधाइयाँ दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial