रायबरेली में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 135 जोड़ों का विवाह संपन्न

रायबरेली। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शहर के डायट प्रांगण में आयोजित भव्य समारोह में 135 जोड़ों का वैदिक रीति-रिवाजों से विवाह संपन्न कराया गया। इस कार्यक्रम में 7 मुस्लिम जोड़े भी शामिल रहे, जिन्होंने अपने धार्मिक रीति-विधान के अनुसार विवाह पूरा किया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता ने सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की यह योजना गरीब परिवारों की बेटियों के सम्मानजनक विवाह और सामाजिक समरसता को मजबूत करती है। कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक नवदंपति को ₹60,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इसके साथ ही वस्त्र, चांदी के आभूषण, बर्तन सेट, कुकर, घड़ी और बैग सहित आवश्यक घरेलू सामान भी वितरित किए गए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी जोड़ों ने सात फेरे लिए। समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। लोगों ने इस पहल को दहेज प्रथा उन्मूलन और महिला सशक्तिकरण की दिशा में सार्थक कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial