रायबरेली। जीआईसी ग्राउंड में सोमवार को आयोजित श्री अन्न महोत्सव का उद्घाटन प्रदेश सरकार के उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर मंत्री ने जनपदवासियों को अन्न मिलेट्स को अपने भोजन में शामिल करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि मिलेट स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होने के साथ किसानों के लिए भी बेहतर फसल विकल्प है। उ०प्र० मिलेट पुनरोद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत महोत्सव में मिलेट्स रेसिपी प्रतियोगिता एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न संस्थानों से आए प्रतिभागियों ने श्री अन्न से बनी विविध व्यंजनों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का मुख्य थीम श्री अन्न के उपयोग को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। महोत्सव में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और श्री अन्न आधारित व्यंजनों तथा प्रदर्शनियों में रुचि दिखाई।
रायबरेली में श्री अन्न महोत्सव का भव्य आयोजन,उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने किया उद्घाटन
