लालगंज (रायबरेली)। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के अवसर पर सपा नेता और सरेनी विधानसभा के संभावित प्रत्याशी मनीष देव पाल ने शनिवार को लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल वितरित किए। इस मौके पर उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याएँ भी सुनीं। कार्यक्रम के दौरान मनीष देव पाल ने अस्पताल की व्यवस्थाओं, स्वास्थ्य सुविधाओं और उपचार व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से पूछा कि उन्हें दवाएं, जांच और अन्य सुविधाएँ समय पर मिल रही हैं या नहीं। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से बेहतर सेवाएं सुनिश्चित करने की अपील की। मुलायम सिंह यादव को याद करते हुए मनीष देव पाल ने कहा कि “नेताजी ने हमेशा गरीब, वंचित और आम जनता के हित में राजनीति की। उनका जीवन समाज के निचले तबके को ऊपर उठाने और सबको साथ लेकर चलने की सीख देता है।” उन्होंने कहा कि नेताजी के आदर्शों पर चलते हुए वे क्षेत्र में जनसेवा को प्राथमिकता देंगे। कार्यक्रम के दौरान सपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे और मरीजों को फल वितरण में सहयोग किया।
पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर सपा नेता मनीष देव पाल ने कहा—‘नेताजी की सीख हमेशा गरीबों के साथ खड़े रहने की’
