नेशनल डेस्क। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार देर रात 31 साल पुराने एक मामले में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम उन्हें लेने उनके पटना स्थित सरकारी आवास पहुंची थी, जहां गिरफ्तारी को लेकर काफी देर तक हंगामा और बहस चली। सांसद ने रात में थाने जाने से इनकार करते हुए वकील को बुलाने और सुबह कोर्ट में पेश होने की बात कही, लेकिन पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी। स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया और खुद पटना के एसपी भानु प्रताप मौके पर पहुंचे।यह मामला वर्ष 1995 का है, जिसमें धोखाधड़ी कर मकान किराए पर लेने का आरोप है। इस केस में एमपी-एमएलए कोर्ट ने हाल ही में कुर्की-जब्ती का आदेश दिया था। गिरफ्तारी के बाद पप्पू यादव को मेडिकल जांच के लिए IGIMS अस्पताल ले जाया गया।गौरतलब है कि पप्पू यादव हाल में नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले को लेकर सरकार पर लगातार हमलावर थे। उन्होंने गिरफ्तारी को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया है।
नीतीश सरकार से टकराव के बीच पप्पू यादव गिरफ्तार, 31 साल पुराने केस में देर रात पटना पुलिस की कार्रवाई
