डलमऊ में SDM का आकस्मिक निरीक्षण, नगर पंचायत के बीएलओ द्वारा SIR फॉर्म भरने का कार्य जारी

डलमऊ (रायबरेली)। तहसील परिसर में नगर पंचायत डलमऊ के सभी बीएलओ द्वारा विशेष अभियान के तहत SIR फॉर्म भरने के लिए कैम्प लगाया गया था। कैम्प में नागरिकों से संबंधित आवश्यक प्रपत्रों की जांच व अपडेट का कार्य व्यवस्थित रूप से चल रहा था। इसी दौरान डलमऊ के एसडीएम सतेंद्र सिंह अचानक मौके पर पहुँच गए। उन्होंने बीएलओ से प्रपत्रों की स्थिति, प्रक्रिया और लंबित मामलों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। एसडीएम ने निर्देशित किया कि सभी फॉर्म समयबद्ध तरीके से और पूरी पारदर्शिता के साथ भरें जाएँ, ताकि किसी भी लाभार्थी को किसी तरह की परेशानी न हो। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने कैम्प की व्यवस्था की भी सराहना की और आवश्यक सुधारों के लिए सुझाव दिए। मौके पर मौजूद बीएलओ ने आश्वासन दिया कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial